वीडियो का अनुवाद
वीडियो डालें और चुनें कि सबटाइटल किस भाषा में चाहिए। टूल बोले गए शब्दों का अनुवाद समय के साथ तैयार करता है।
बोली को आपके डिवाइस पर ही टेक्स्ट में बदला जाता है। अनुवाद के लिए सिर्फ़ सबटाइटल का टेक्स्ट हमारे सर्वर पर भेजा जाता है। अपलोड और नतीजे 24 घंटे बाद हमारे सर्वर से हटा दिए जाते हैं।
कैसे करें
- वीडियो या सबटाइटल फ़ाइल डालें. वीडियो, ऑडियो या पहले से बनी SRT और VTT फ़ाइल चुनें। एक बार में एक फ़ाइल डाली जाती है।
- भाषा चुनें. वह भाषा चुनें जिसमें अनुवाद चाहिए। एक से ज़्यादा भाषाएँ भी चुनी जा सकती हैं, और हर भाषा अलग गिनी जाती है।
- अनुवाद जाँचें और डाउनलोड करें. अनुवाद पढ़कर ज़रूरत के हिसाब से बदलाव करें। फिर SRT, VTT या TXT में डाउनलोड करें, या कई भाषाओं की फ़ाइलें ZIP में लें।
अनुवाद किसके काम आता है
अगर आपकी वीडियो हिंदी में है और आप उसे अंग्रेज़ी, तमिल या बंगाली बोलने वालों तक पहुँचाना चाहते हैं, तो नए सिरे से वीडियो बनाने की ज़रूरत नहीं है। सबटाइटल का अनुवाद ही काफ़ी है। यह तरीका कोर्स, इंटरव्यू, प्रोडक्ट डेमो और यूट्यूब चैनल के लिए खासा काम का है। टूल पहले बोले गए शब्द पढ़ता है, फिर उन्हें चुनी हुई भाषा में बदलता है और हर पंक्ति का समय बनाए रखता है। नतीजा एक सबटाइटल फ़ाइल है जिसे आप किसी भी प्लेयर या वीडियो प्लेटफ़ॉर्म पर लगा सकते हैं। अनुवाद मशीन करती है, इसलिए ज़रूरी वीडियो में प्रकाशित करने से पहले उसे किसी जानकार से पढ़वा लें।